प्रतिनिधि,चतरा। चतरा पुलिस जिला को अफीम मुक्त बनाने हेतु दृढ़संकल्पित है। इस वर्ष अफीम की खेती पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चला कर लोगो को जागरूक तथा अफीम की खेती का विनिष्टीकरण किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी चतरा एसपी राकेश रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि इस क्रम में अभी तक लगभग कुल 300 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनिष्ट किया जा चुका है, जिसमें सर्वाधिक कुन्दा एवं लावालौंग थाना क्षेत्र में विनिष्टीकरण किया गया है।
श्री रंजन ने कहा कि कई जगहों विशेष कर वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा स्वंय जगरूक होकर अवैध अफीम की खेती का विनिष्टीकरण किया गया, जो एक सरहानिय पहल है। पूर्व के काण्डों में जब्त डोडा, अफीम, इत्यादि जो थाना परिसर में रखा गया है, उसे विधिवत विनिष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बीते 5 जनवरी को लावालौंग थाना के कई काण्डों में जब्त लगभग 6 टन डोडा का विनिष्टीकरण किया गया है। साथ ही साथ काण्ड में जब्त वाहनों के निलामी हेतु माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया है, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।





