प्रतिनिधि,चतरा। चतरा पुलिस ने पुलिस संस्मरण दिवस मनाया। इस मौके पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें एसपी राकेश रंजन समेत अन्य जवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी ने शहीद जवानों के परिजनों को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया।
एसपी ने कहा कि आज के दिन ही जवानों ने अपनी शहादत दी थी। वर्ष 2023 में 188 पुलिस जवानों ने शहादत दी थी। उन्हें नमन किया गया। कहा कि चतरा जिला झारखंड गठन के बाद कुल 12 जवानों ने शहादत दी थी।
एसपी ने कहा कि जिला बल मातृभूमि की रक्षा में प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के परिवार के साथ हम सभी खड़े हैं।उनके दुख और सुख में हम हमेशा साथ रहेंगे। कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को बलिदानी पुलिसकर्मियों के सम्मान में यह आयोजन होता है। एक वर्ष के भीतर बलिदान होने वाले पुलिसकर्मियों को याद कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित किया जाता है।
इस मौके पर एसडीपीओ अविनाश कुमार व डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर मौजूद थे।





