प्रतिनिधि,चतरा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले से एम वी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत फाइन भी वसूला गया।





इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना के डीएवी स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 50 छोटी एवं बड़ी वाहनों से एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना वसूला गया। मौके पर सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली एवं सदर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद थे l