चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेंब्रम ने पति को पाने के लिए विधायक आवास में जड़ा ताला
आनन फानन में पहुंचे डीएसपी,मुखिया को न्याय का दिलाया भरोसा
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण।प्रखण्ड के चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेंब्रम कोर्ट मैरेज करने के बाद भी पति को पाने के लिए दर-दर भटक रही है और न्याय की गुहार लगा रही है,लेकिन अबतक न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसे देखकर अब आदिवासी समाज भी अर्चना हेंब्रम के पक्ष में उतर कर सैकड़ों की संख्या में चौपारण पहुंच कर विधायक आवास में ताला बन्दी कर धरने पर बैठ गए।
यह खबर सुनते ही आनन फानन में नए डीएसपी अजीत कुमार विमल प्रभार लेने के तुरंत बाद ही विधायक आवास पहुंचे।साथ में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश भी पहुंचे और मुखिया को न्याय के प्रति आश्वसत किया।
डीएसपी अजीत कुमार विमल ने 15 दिनों के अंदर आरोपी पति सहित अन्य की गिरफ्तारी की बात कही। साथ ही कहा कि यदि वो फिर भी गिरफ्त से बाहर रहता है तो ढोल नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया जाएगा और अग्रेतर कारवाई होगी। उसके बाद आदिवासी समाज के लोग धरने से उठे और ताला खोला।
मौके पर विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला ने भी अधिकारीयों से उक्त कांड पर प्राथमिकता के तौर पर कार्य करने को कहा।जानकारी हो कि मुखिया अर्चना हेम्ब्रम ने पति रवि यादव,ससुर,सास,फुआ,ननद देवर, दामाद सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दायर किया है,लेकिन अब तक न ही गिरफ्तारी हुई और न ही न्याय मिला।
मुखिया अर्चना हेमरोम ने बताया कि 22 दिसम्बर 2022 को रवि यादव के सहमति से कोर्ट मैरिज किए थे। उसके बाद मुझे घर नहीं ले गया,जिसके बाद 19/2/2024 को रवि के घर के पास धरने पर बैठी थी। तीन दिन तक धरने पर बैठने के बाद कुछ शर्तों के साथ मैं और मेरे पति रवि यादव रांची रहने चले गए। जहां से पति रवि यादव मुझे छोड़कर घर भाग गया और अपनाने से पति सास ससुर सभी इनकार कर रहे हैं।





