चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा कॉपी की जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही है





परीक्षार्थियों से अपील है कि अंक बढ़ाने से संबंधित फ्रॉड कॉल के चक्कर में न पडे़,नहीं तो हो सकते हैं ठगी के शिकार





परीक्षा से संबंधित पैसे की मांग की जानकारी अविलंब प्रशासन को दें, टोल फ्री नंबर 1930 पर भी शिकायत कर सकते हैं





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा। जिले मे चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 28 सितंबर को कुल सात केंद्रों पर विभागीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराते हुए जिला प्रशासन चतरा द्वारा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में कराया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला प्रकाश में आया है कि बिचौलियों और साइबर अपराधियों द्वारा लिखित परीक्षा के पेपर में नंबर बढ़ाने के एवज में पैसे की मांग परीक्षार्थियों से की जा रही है। जिले के सभी परीक्षार्थियों से जिला प्रशासन की ओर से अपील है कि इस तरह के ठगी के झांसे में न पड़े नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। अगर परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की पैसे की मांग की जाती है तो अविलंब इसकी जानकारी अपने क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को या फिर अपर समाहर्ता चतरा को दे सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1930 पर भी शिकयत कर सकते हैं,जिससे इस तरह के कार्य के लिए उनके ऊपर कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी तरीके से परीक्षार्थियों के लिखित परीक्षा की कॉपी की जांच की जा रही है।