पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण हजारीबाग।बरही विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों में अविनाश आर्या के नेतृत्व में बरही विकास पदयात्रा निकाली गई। विकास पदयात्रा ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की नई लहर उत्पन्न की है। आजादी के 80 वर्षों बाद भी जिस विकास की अपेक्षा इस क्षेत्र में की गई थी वह शून्य के समान है।इसी विकास की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से अविनाश आर्या ने इस पदयात्रा का शुभारंभ किया है।





पदयात्रा का मूल उद्देश्य बरही विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार की बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।अविनाश आर्या का संदेश स्पष्ट है बरही विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास तभी संभव है जब यहां के लोग नेता को नहीं, बल्कि अपने बेटे को चुनें।इस माटी का बेटा ही यहां के दुःख-दर्द और आवश्यकताओं को गहराई से समझ सकता है।





आज तक बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल नली-गली,जातपात और चुनावी लाभ के लिए दारू मुर्गा जैसी चीज़ें ही दी गई हैं।सवाल उठता है कि पिछले 80 सालों में जिस नेता को चुना गया वह क्यों इस मिट्टी के लिए एक डिग्री कॉलेज,महिला कॉलेज,आईटीआई,पॉलिटेक्निक,मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय स्थापित नहीं कर सका।





अविनाश आर्या ने अब तक बिना किसी राजनीतिक समर्थन या वोट के 51 जोड़ी बेटियों का विवाह करवाया। 400 लोगों को रोजगार प्रदान किया, 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया और ज़रूरतमंद बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही उन्होंने टोला कोचिंग जैसी योजनाएं भी चलाईं जो गरीब और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा का अवसर देती हैं।





बरही के घरों में लेबर और मजदूर पैदा नहीं होंगे अगर होंगे तो अब इस माटी पर डॉक्टर, इंजिनियर और अफसर पैदा होंगे क्योंकि बरही के माटी का बेटा होने के नाते हमारा उद्देश्य पढ़ाई और कमाई की पूर्ण व्यवस्था इसी मिट्टी पर होगी क्योंकि पढ़ेगा बरही तभी बढ़ेगा बरही।





वह दिन दूर नहीं जब इस माटी के बेटे अविनाश आर्या को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और वह बरही की तस्वीर बदल देंगे। उनका सपना है कि बरही अनुमंडल को शिक्षा और रोजगार का हब बनाया जाए। अब समय आ गया है कि जब आप मतदान करने जाएं तो अपने बेटे,पति या पिता का चेहरा देखकर उस व्यक्ति को वोट दें जो इस माटी का दर्द समझता हो और वास्तविक विकास का मॉडल प्रस्तुत कर सके।





बता दें कि बरही की समृद्धि और विकास के संकल्प के साथ शिक्षा और रोजगार की सम्पूर्ण व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली गई बरही विकास पदयात्रा का भव्य समापन हुआ। इस पदयात्रा की शुरुआत करमा स्थित मनोकामना शिव मंदिर में भगवान शिव के चरणों में विनम्रता से शीश नवाकर आशीर्वाद लेने के साथ हुई।चौपारण,चंदवारा, और बरही के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई यह यात्रा पदमा बाज़ार में अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई,जहां जनमानस के उत्साह और सहभागिता ने इस ऐतिहासिक पहल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।अविनाश आर्य ने बरही विधानसभा क्षेत्र में अपने विकास पद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर यह संदेश दिया कि सिर्फ वोट नहीं,भविष्य चुनिए,

अपने बेटे के लिए,अपने बरही विधानसभा क्षेत्र के लिए।