गिरिडीह मेदिनीनगर हिटी।झारखंड में महापर्व छठ के खुशियों के बीच नहाते समय जलाशयों में छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई।पांच का शव बरामद कर लिया गया एक की तलाश जारी है। अकेले गिरिहीडह में ही चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई।पलामू में भी कोयल नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चेचन्हा गांव के पास कोयल नदी के घाट पर मंगलवार की शाम दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई।नदी से एक का शव बरामद कर लिया गया था,दूसरे बच्चे की तलाश देर शाम तक जारी थी। नदी में डूबे दोनों बच्चे सगे भाई थे। वे अपने मामा के यहां छठ मनाने आए थे।

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह के उसरी नदी में चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई।डूबकर मरने वाले बच्चों में तीन लड़की और लड़का है। एक बच्ची बोकारो जिले के नावाडीह की रहने वाली है और वो अपने नानी के घर आयी थी। मंगलवार को छठ का खरना था।ऐसे में गांव की महिलाओं के साथ बच्चे छठ पर्व की तैयारी को लेकर उसरी नदी में नहाने गये थे। नहाते समय बच्चे नदी में गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए।

बच्चों के डूबने के बाद मंगरोडीह गांव में कोहराम मच गया।गांव के कई लोग बच्चों की खोज में नदी में कूद गए।इसके बाद बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।