छठ पूजा की तैयारियां हुई तेज,डीएम ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ किया घाट का निरीक्षण
छठ पूजा की तैयारियां हुईं तेज,डीएम ने अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ किया घाट निरीक्षण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को लक्ष्मण मेला पार्क छठ पूजास्थल का निरीक्षण किया।डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि गोमती नदी की सफाई के लिए नगर निगम और घाट की मरम्मत के लिए एलडीए के अधिकारी तुरंत अपने कार्यों में लग जाएं और सफाई व्यवस्था एवं घाटों की सीढ़ियों आदि की मरम्मत का कार्य पूरा करें।
डीएम ने निर्देश दिया कि कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर सभी घाटों पर कोविड-19 हेल्पडेस्क को बनवाना सुनिश्चित कराया जाए और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए।सभी अधिकारियों का सम्पूर्ण फोकस छठ पूजा की तैयारियों में होगा।
नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारियों, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, समस्त जोनल अधिकारियों को इस कार्य मे लगाया गया है।
डीएम ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था व मार्ग प्रकाश, हाईमास्क, पार्किंग, रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं और साथ-साथ पेड़ों पर लाइटिंग भी की जाएगी।सिचाई विभाग को निर्देशित किया गया है कि घाटों पर गंदगी, काई व जलकुंभी आदि को हटवाया जाए।
डीएम ने बताया कि निर्देश दिया गया है कि जब महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उपस्थित हों तो तो उस समय धूल-मिट्टी न उड़े इसके लिए नगर निगम को जल छड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर पर्याप्त मात्रा में नावों और गोताखोरों की व्यवस्था की जाए।सभी घाटों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था हो,सभी घाटों पर स्किमर लगाकर पानी की सफाई कराना सुनिश्चित कराया जाए।साथ ही, हर घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था व घाटों पर जहां पर पानी गहरा है, वहां पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी घाटों पर चिकित्सकों की टीम को भी लगाया जाए ताकि आकस्मिक स्थिति से बचा जा सके।
डीएम ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में दो गज की दूरी बनाए रखना व मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के पूजास्थल पर आने की अनुमति नही होगी।कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराया जाए।निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, सिचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
