पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चुरचू।मांडू विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन कुज्जू में।प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व चुरचू से सैकड़ो की संख्या में जदयू कार्यकर्ता पहुंचे।जल्द ही चुनाव के लिए सरकारी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।राजनीति दल से टिकट के लिए दौड़ बढ़ गयी है।लोग अपनी- अपनी दावेदारी कर रहे हैं।दल गठबंधन धर्म की दुहाई देकर चुनाव में टिकट की दावेदारी में है।हजारीबाग के मांडू विधानसभा से कई प्रत्याशी चुनाव में दावेदार है।





जनता दल युनाईटेड पार्टी से दुष्यन्त कुमार पटेल,खिरु महतो, राज्यसभा सांसद झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र हैं। वे एनडीए के घटक होने के नाते टिकट के लिए दावेदारी पेश करने के लिए कुज्जू स्थित पब्लिक स्कूल मैदान में एक सभा आयोजित किया गया। सभा में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखण्ड से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।चुरचू प्रखण्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सभा में शामिल होने गये। सभी लोगों को प्रभु दयाल कुशवाहा,जिला अध्यक्ष और अविरल विहारी लाल, उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जोशो खरोशो से प्रत्याशी के पक्ष में सपोर्ट में भेजा गया।