प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह पंचायत अंतर्गत हजरुआ निवासी किशोरी राणा जिनके पिछले कुछ महीना पहले पैर में गंभीर चोट लगी थी, और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण समुचित इलाज नहीं करवा पा रहे थे, जिससे इनके पैर का जख्म धीरे धीरे और गंभीर होता जा रहा था। इस बात की जानकारी जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह को लगी तो वे किशोरी को चतरो जमुआ रोड पर खरियोडीह में स्थित मन्नत हॉस्पिटल ले गये और इलाज करवाया। इनका इलाज मन्नत हॉस्पिटल में बिलकुल मुफ्त किया गया और रुपेश सिंह के द्वारा दवा मुफ्त में दिया गया।साथ ही जब तक वे ठीक नहीं हो जाते तब तक दवा देते रहने की बात कही गई।





रुपेश सिंह ने कहा कि मन्नत के डॉक्टर सह संचालक डॉ राज एवं हॉस्पिटल के समस्त कर्मी धन्यवाद के पात्र हैं।वही डाक्टर ने कहा कि इनका इलाज अगर अब भी नहीं होता तो इनका पैर काटना भी पड़ सकता था, और ऐसे गरीबों का इलाज हमारे यहां हर सम्भव मुफ्त किया जायेगा। वही सबों से निवेदन किया कि अगर आपके इलाके में भी अगर कोई असहाय व्यक्ति बीमार हो जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करा पा रहे हों तो एक बार रुपेश सिंह से अवश्य सम्पर्क करें ताकि उनका इलाज करवाया जा सके। वही किशोरी राणा ने रुपेश सिंह ,डाक्टर और अस्पताल के कर्मियों को इस सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।