विशेष संवाददाता





रांची। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या- 505 में निदेशक सह अपर मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), झारखंड रांची के निदेशानुसार रांची जिलास्तरीय एक दिवसीय जीवनांक (जन्म-मृत्यु) से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।





प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जन्म-मृत्यु के निबंधन से संबंधित सभी तरह के प्रशिक्षण एवं निबंधकों द्वारा उठाए गये प्रश्नों का निराकरण किया गया। सभी निबंधकों को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी निजी अस्पताल को जन्म-मृत्यु से संबंधित कार्य के लिए ऑपरेटर आईडी निर्गत करें ताकि आसानी से लोगों का जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके। ऑपरेटर आईडी निबंधक द्वारा कैसे निर्गत किया जाना, इस पर विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही प्रखण्ड, नगर क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले जन्म-मृत्यु का शत् प्रतिशत निबंधन हो सके।





प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सुधीर बाडा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, विनय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, रांची, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला-रांची, रिम्स, सदर अस्पताल, राँची नगर निगम, बुण्डू नगर पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निबंधक (जन्म-मृत्यु) सहित सभी प्रखण्ड के पंचायत सचिव सह निबंधक (जन्म-मृत्यु) तथा सभी प्रखण्डों के कंप्यूटर ऑपरेटर तथा जिला सांख्यिकी कार्यालय के सभी पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।