प्रतिनिधि,जमशेदपुर।शहर में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए चिन्हित कर जल्द से जल्द फुटपाथी विक्रेता को शिफ्ट करने के प्रयास में तेजी लाने के लिए गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। जल्द ही शहर में प्रमुख सड़क को अतिक्रमण मुक्त एवं नॉन वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जाएगा। सुनियोजित तरीके से व्यवस्थित नहीं होने के कारण ठेला लगाकर व्यवसाय करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। साथ ही इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है,जिससे जाम के साथ साथ दुर्घटना की संभावनाएं भी बनी रहती है। प्रमुख सड़क बाधित नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर सीटी मैनेजर रवि भारती भी मौजूद थे।
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने वेडिंग जोन स्थल का किया निरीक्षण, जल्द से जल्द फुटपाथी विक्रेता को शिफ्ट करने का प्रयास
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने वेडिंग जोन स्थल का किया निरीक्षण, जल्द से जल्द फुटपाथी विक्रेता को शिफ्ट करने का प्रयास
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

जामिया में थमा आंदोलन: प्रशासन ने मानीं छात्रसंघ चुनाव समेत 3 प्रमुख मांगें, भूख हड़ताल खत्म
● ब्रेकिंग

उत्तराखंड में डोली धरती: महसूस हुए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, लोगों में मची अफरा-तफरी
● ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल: सर्वेक्षण का काम ठप, सीएम को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग

