विशेष संवाददाता





रांची। अरगोड़ा-पुंदाग रोड पर स्थित अरगोड़ा आनन्द गैस गोदाम पुल के पास जय मां काली की नव निर्मित मंदिर का त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजन के तीसरे दिन प्रातः 8:30 बजे से वेदी पूजन ,महास्नान, श्रृंगार पूजन के बाद 10:30 बजे से गाजे बाजे जयकारा लगाते नगर भ्रमण, शोभा यात्रा जो पूरे अरगोड़ा ग्रामीण/शहरी क्षेत्र, बाईपास चौक, हरमू रोड, दिनदयाल चौक,से लेक गार्डन पुराना चौक शिवदुर्गा मंदिर घुमाते हुए जय मां काली मंदिर पहुंची।





नगर भ्रमण यात्रा में गेरुवा वस्त्र धारण कर पुरुष, चुनरी साड़ी धारण कर माताएं बहनें साथ ही मोती कस्ट्रक्शन के समाजसेवी चंदन कुमार,कार्यक्रम के अध्यक्ष भोला साहु, लेखराज राम साहु, छत्रधारी साहु, राजकुमार राम साहु, सतीश कुमार, नरेन्द्र राम साहु, बीरेंद्र साहु, प्रकाश साहु, शंकर महतो, संदीप कुमार, नर्मेदेश्वर साहु, अवध साहु, सुभाष साहु, लालू साहु, जयदीप साहु, बबलू, परशुराम गुप्ता, रामस्वरूप, राधा, प्रदीप साहू, विजय, जय, लखीचरण के अलावा पूरे गांव के नव युवक के अलावा अनेक पूजा समिति के पदाधिकारीगण,विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण कार्यकर्त्ता, गाजा बाजा जय कारा के साथ पंडित रवि पांडे एवं उनके सहयोगियों ने अपने योगदान से प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूजा का कार्यक्रम संपन्न कराया।





मां काली मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हुई जो 18 जनवरी तक पूर्व निर्धारित समय पर संपन्न हुई। जय मां काली नव निर्मित मंदिर पूजा अर्चना समिति के अध्यक्ष भोला साहु, लेखराज राम साहु, छत्रधारी साहु, एवं उनके कार्यकारणी के सहयोगियों ने आम जनता तथा सभी धर्म प्रेमियों को इस प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की सफलता पर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भोला साहू ने दी।