प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड अंतर्गत भैरोपुर पंचायत के भिखमपुर खेल मैदान में बुधवार को रास मेला के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच पानडे एफसी जरजोखा एवं रोमियो स्टार बिराजपुर के बीच खेला गया, जिसमें पानडे एफसी जरजोखा ने रोमियो स्टार बिराजपुर को एक शून्य से पराजित कर टुनामेंट पर कब्जा जमा लिया।टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। इसके पूर्व फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत के पूर्व मुखिया अनिता मुर्मू, झामुमो नेता संतोष हांसदा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। विजेता टीम को 30 किलोग्राम एवं उपविजेता टीम को 20 किलोग्राम मुर्गा देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मौके पर सनातन हेम्बरम, सुरेश सोरेन, बबलु हांसदा, अजय हेम्बरम, अशोक मुर्मू, राजेन्द्र डुडु, बाबुसल टुडु सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।