जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया अटलजी का जन्मदिन
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन का पल-पल राष्ट्र के लिए समर्पित था: बिरजू तिवारी
प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। बकचुम्मा पंचायत अंतर्गत बिरेखाप बिरहोर टोला में ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने जरुरतमंदों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जरुरतमंदों बीच मिठाई, चॉकलेट, कपड़ा, कॉपी,बिस्किट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन का पल-पल राष्ट्र के लिए समर्पित था। लोगों और ज़मीन से जुड़े जननेता अटल जी ने अपने आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी।उन्होंने भारत में सर्व शिक्षा, विकास, सुशासन और ग़रीब कल्याण की एक नए युग की शुरुआत की।राष्ट्र को समर्पित उनका जीवन और उनकी कर्तव्यनिष्ठा हम सब के लिए अनंत प्रेरणा का स्रोत है।आज उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
इस मौके पर उपेन्द्र कुमार यादव,बीलिसफुल पीपल फाउंडेशन चतरा संदापक मो.राशीद, संदापक अलाउद्दीन, देवेन्द्र कुमार समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।





