प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत हलमता पंचायत के राजबर गांव में सोमवार को हलमता पंचायत के मुखिया आरती देवी ने गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण की। कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य कंचन कुमारी, भागीदारी पार्टी(पी) के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति मुख्य रूप उपस्थित थे।





ज्ञात हो कि झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया कंबल वितरण किया गया है। इस संबंध में मुखिया आरती देवी ने कहा कि राजबर गांव में 32 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी अशोक यादव, जीतेन्द्र कुमार यादव, सकेंदर रविदास, नंकू रविदास आदि उपस्थित थे।