प्रतिनिधि, चतरा। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) की प्रगति पर बिंदूवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन फेज टू अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा चापाकल मरम्मती हेतु मरम्मत वाहन चलाया जाये। आंगनबाड़ी में खराब पड़े चापानलों की सम्पूर्ण सूची प्राप्त कर तत्परता से उनको सुचारू करने का निर्देश दिया। लोगों को पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए विभाग द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अविक अंबाला समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।





