प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को यहां पीएचईडी कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने किया।जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष सितारा परवीन ने किया। वहीं धरना में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राज्य मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित हुए।
धरना को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिव्या देवी ने कहा कि एसएलएमडब्लू के तहत सोख्ता गड्ढा निर्माण,कम्पोस्ट पिट, नाडेप गोबर गैस प्लांट बनाया जाना है जो योजना वीडब्लूएससी के माध्यम से होनी चाहिये। इसमें किसी भी कीमत पर बाहरी ठेकेदार को घुसने नही दिया जाएगा। यदि बाहरी ठेकेदार को कचरा प्रबन्धन का काम दिया जाता है, तो जलसहिया इसकी लिखित शिकायत राज्य स्तर पर करेगी।
जिला मंत्री सरिता देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में ठेकेदारों की मनमानी बहुत बढ़ गई है।पूरे जिले में संवेदक बेलगाम हो गये हैं,ठेकेदार जल सहिया को बिना सूचना दिए गांव में बोरिंग करते हैं तथा एस्टीमेट से बहुत कम बोरिंग किया जाता है।जबकि जगह का चयन भी मनमाने ढंग से किया जाता है।कहा कि जल सहिया यदि एस्टीमेट के हिसाब से काम करने को कहती है तो संवेदक जलसहिया को केस करने की धमकी देते हैं।जबकि जल जीवन मिशन में जल सहिया को ग्राम स्तर पर योजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जमीनी स्तर पर उतारने की जिम्मेवारी दी गई है।बावजूद इसके विभाग एवं संवेदक द्वारा जल सहिया की अनदेखी की जा रही है।
मौके पर मुख्य रुप से सितारा प्रवीण, नीतू देवी, मंजू देवी,बन्दनी देवी,नीलम देवी,सीता देवी आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं जलसहिया ने सम्बोधित किया।इस धरणा कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्ड से रिंकू देवी,प्रतिभा देवी,फातिमा खातून, कंचन देवी, मीनाक्षी देवी,आसिया बेगम,टेकनी देवी, अमिता देवी, विद्या कुमारी सहित कई जलसहिया शामिल हुईं।





