प्रतिनिधि,हजारीबाग। शहर के सदर प्रखंड स्थित धोबिया तालाब हमेशा विवादों में घिरा रहा है। धोबिया तालाब के आसपास के लोगों द्वारा तालाब का अतिक्रमण भी किया गया था,जिसको लेकर जिला प्रशासन के पहल पर अतिक्रमण अभियान चलाकर अतिक्रमणमुक्त करवाया था,लेकिन इन दिनों धोबिया तालाब जलकुंभी से भरा हुआ है।





स्थानीय लोगों का मानना है कि घनी आबादी वाला यह क्षेत्र है और हवा का बहाव तेज होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल जाती है,जिससे बीमारियों का डर सता रहा है। विगत कुछ महीने पहले नगर निगम के पहल से दो से ढाई करोड़ की लागत से मशीन आसपास के तालाबों को साफ करवाने के लिए मंगवाया गया था और यह मशीन धोबिया तालाब में भी दो बार साफ सफाई के लिए लगाई गई,लेकिन वर्तमान में स्थिति जस की तस है और जलकुंभी से भरा होने के वजह से कभी भी आकस्मिक दुर्घटना की संभावना बनी हुई है ।