देवघर।होली को लेकर बड़े शहरों से जसीडीह आने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर भीषण उठापटक चल रही है।बाहर रहने वाले लोग रंगों का त्यौहार होली में अपने-अपने घर आ रहे हैं। मगर ट्रेनों में सीट के रिजर्वेशन को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है।
लोगों को ट्रेन में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।ऐसे में होली पर घर आने की सोच रहे हों और ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिल पाई है, तो उनके लिए एक विकल्प बचा है।तत्काल टिकट के माध्यम से आप आरक्षित सीटें पा सकते हैं,लेकिन यह भी है कि तत्काल टिकट पाने के लिए यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।
जसीडीह के लिए सीटों की स्थिति
गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 254
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 8
गाड़ी संख्या 13050 अमृतसर-हावड़ा
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 254
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 8
गाडी संख्या 12325 कोलकाता-नांगल डैम
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 125
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 12
गाडी संख्या 12318 अकालतक़्त एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 118
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 8
गाडी संख्या 22643 पटना एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 86
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 8
गाडी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 99
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 11
गाडी संख्या 03287 साउथ बिहार एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 87
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 4
गाडी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 166
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 24
गाडी संख्या 12253 अंग एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 86
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 5
गाडी संख्या 11427 पुणे-जसीडीह एक्सप्रेस
स्लीपर में वेटिंग लिस्ट- 74
2nd AC में वेटिंग लिस्ट- 16
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है।इनमें से कुछ ट्रेन जसीडीह होकर भी चलने वाली हैं।
होली स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 07051/07052 सिकंदराबाद-राक्सोल-सिकंदराबाद होली स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 08127/08128 शालीमार-जयनगर-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 03043/03044 हावड़ा-राक्सोल-हावड़ा होली स्पेशल ट्रेन





