प्रतिनिधि, दुमका।जय माता दी सेवा समिति, दुमका के द्वारा हर रविवार भोजन सेवा जारी है।रविवार को भी भोजन सेवा में राजमा,चावल,चिप्स, आचार का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक,डी सी चौक, बस स्टैंड, पोखरा चौक इत्यादि जगहों पर कार से घूम घूम कर लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया। साथ ही डंगाल पाडा स्थित ब्लाइंड स्कूल हास्टल में भी सभी को भोजन दिया गया।





समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत ने बताया कि आज धर्म स्थान में सिउडी के भजन मंडली लोगों को भी भोजन करवाने का सौभाग्य मिला। आज सही में कुछ विछिप्तों को खाना खिला कर मन को बहुत संतुष्टि मिला।इस कार्यक्रम से मन को बहुत शांति मिलती है और ये कार्यक्रम 1 जनवरी 2022 से लगभग प्रत्येक रविवार लगातार होता आया है। ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा।





कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के अतिरिक्त ,संदीप कुमार जय बमबम, सूरज केशरी, संतोष ठाकुर,कुंदन कुमार इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।