प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के महुगांई कला के गुड़िया पोखर में गार्डवाल निर्माण का शिलान्याश बड़कागांव मध्य जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी के द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।
शिलान्यास के दौरान जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि जिला परिषद के द्वारा कांडतरी गांव में ₹600000 लागत राशि से सुधु महतो के घर से स्कूल तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है । वही ₹1000000 लागत राशि से बुढ़वा महादेव रानी तालाब की गहरीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा जिला परिषद से कई विकास कार्य किए जाएंगे।
मौके पर जिप प्रतिनिधि पंचम कुमार, , पंसस सुनीता देवी, ननकु रविदास, गिरधारी साव, गणेश साव ,नरेश साव ,बसंत राम, मदन राम, बलदेव राम, जयंती देवी ,कोलिया देवी, राधा देवी, आशा देवी के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





