प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखण्ड में जिप सदस्या सुनीता कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने इसरी मौजा अंतर्गत खाता नंबर 1 प्लॉट संख्या 755 व 756 रकबा 15-20 एकड़ गैरमजरूआ खास जमीन की खरीद बिक्री व प्लॉटिंग किए जाने की बात पर शुक्रवार को पैदल मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया।मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्या ने कहा कि एक विशेष समुदाय द्वारा विदेशी फंडिंग की मदद से बांग्लादेशी रोहिंग्याओ को बसाने की साजिश के विरूद्ध और उसी प्लाट के कुछ हिस्से में दलित परिवार के श्मशान घाट पर विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की मंशा के विरूद्ध एवं उक्त श्मशान घाट की भूमि को श्मशान के लिए छोड़ दिया जाने के की मांग की गई।साथ ही बाकी जमीन में सरकारी शिक्षा,स्वास्थ्य,पार्क,कूड़ा जमा करने का स्थान के रूप में उपयोग के लिए प्रखंड वासियों को समर्पित करने की मांग की गई।जिसे लेकर चार सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकाला।





पैदल मार्च इसरी बाजार के हटियाटांड़ से निकल कर शांतिपूर्ण तरीके से इसरी चौक,बस स्टैंड,बेरमो मोड़ होते हुए अनुमंडल ऑफिस परिसर तक पहुंचा।जहां मांगों के समर्थन में नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी।सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्या सुनीता कुमारी,भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार,दीपक श्रीवास्तव आदि ने कहा कि सरकारी जमीन को हड़प कर रोहिंग्या को बसाने की मंशा को कभी भी सफल नहीं होने देंगे,आज यह ट्रेलर था यदि प्रशासन एक्शन नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।अंत में मांगों से संबंधित एक पत्र राज्यपाल के नाम एसडीएम कार्यालय को सौंपा गया। जिसमें उपर्युक्त मांगों के साथ साथ उत्क्रमित हाई स्कूल रोशनाटुंडा की कुल 3 एकड़ 65 डिसमिल की जमीन में से विशेष समुदाय द्वारा अतिक्रमण कर करीब 1 एकड़ की भूूमि में घर एवं धार्मिक भवन बना दिया गया है,उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए विद्यालय में चारदीवारी कराने,श्री श्री सीताराम ठाकुरबाड़ी लक्ष्मणटुंडा मंदिर संचालन समिति द्वारा मंदिर की जमीन को गैरकानूनी तरीके से व्यक्ति विशेष के नाम पर रसीद निर्गत करने के विरोध में अंचल एवं अनुमंडल कार्यालय में न्याय की मांग हेतु आवेदन दिया गया है, उस पर पहल करते हुए उक्त जमीन पर मंदिर संचालन समिति को न्याय दिलाने एवं डुमरी प्रखंड अंतर्गत चल रहे ग्रामीण जलापूर्ति योजना जिससे सुचारू रूप एवं नियमित रूप से आमजनों को पेयजल नहीं मिल पा रही है, उसको नियमित करते हुए पेयजल पाइप बिछाने के दौरान संवेदक द्वारा तोड़े गए पीसीसी पथ की मरम्मती कराने की मांगे शामिल थी।





पैदल मार्च में शामिल लोगों द्वारा मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया जा रहा था।वहीं इसरी बाजार के कई लोग अपने दुकान प्रतिष्ठान को बंद कर शामिल हुए।इस दौरान मुखिया सीताराम तुरी व भुनेश्वर प्रसाद, पंसस अखिलेश राणा,चिरंजीवी कुमार,सावित्री देवी,नेहा देवी व अर्जुन साव,दौलत राम,अर्जुन मंडल,अरुण भदानी,बलवंत बर्णवाल,श्यामसुंदर राम,राजेश सिन्हा,फुलचंद पंडित,सुषमा बरनवाल,बसन्त सिन्हा,मनोज सेठ,दीपमाला बरनवाल,संजय स्वर्णकार,पिन्टू ठाकुर,लालजी प्रसाद,बुटू गोप,कैलाश माथुर,शशि बरनवाल,अरुण जायसवाल,सौरभ भदानी,अनुराधा देवी,गोपाल साव,आरती देवी,गुड़िया देवी,विवेक बरनवाल आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।