पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिला नियोजनालय गिरिडीह द्वारा शनिवार को रोजगार मेला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया,जिसमें 400 से अधिक गिरिडीह जिला के युवक और युवतियों ने भाग लिया। आयोजित रोजगार मेला में कुल 5 नियोजकों के द्वारा 72 आवेदकों का चयन किया गया एवं 187 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया।





इस रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया,जिसमें मारुति सुजुकी मोटर्स गुजरात, टाटा मोटर्स पुणे, हेयर इलेक्ट्रिकल एप्लीकेशंस पुणे, बजाज ऑटो लिमिटेड औरंगाबाद, फ्लिपकार्ट, एलआईसी ऑफ इंडिया, गिरिडीह, जीएसए फाउंडेशन राजकोट, गुजरात, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण, गिरिडीह आदि शामिल थे।