प्रतिनिधि, दुमका।समाहरणालय के सभागार कक्ष में शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना वितरण कम्पनियों (निजि क्षेत्र के DISCOM को छोड़कर) की परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार लाने पर लक्षित हैं।इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक वितरण कम्पनियों की आपूर्ति अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिये सशर्त्त वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।इस योजना के तहत दुमका जिलान्तर्गत 83.15 करोड़ रुपये की लागत से विधुत के कई कार्य किये जायेंगे।इस योजना का मुख्य उद्येश्य विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाओं के साथ 24x7 निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पूरे जिले में कार्य किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विद्युत के जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा।केबल तार बिछाने से लेकर नया ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी इस योजना के तहत किया जाना है। मौके पर उपस्थित शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कई ऐसे विद्युत तार अब भी मौजूद हैं जो आमजनों के लिए काफी खतरनाक है। इस योजना के तहत ऐसे सभी खुले तारों को कवर्ड किया जाएगा,जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होगा।उन्होंने कहा कि अब भी जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां वर्षों पुराने वायरिंग मौजूद हैं।इस योजना के तहत उन सभी वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा ताकि जान माल का खतरा नहीं हो।साथ ही सभी विधायक प्रतिनिधि से भी सुझाव मांगे गए हैं।प्राप्त सुझावों के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करते हुए इन जर्जर विद्युत वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा।
इस दौरान जानकारी दी गई कि बकाया बिजली बिल भुगतान हेतु वन टाइम सेटेलमेंट योजना चलाई जा रही है। प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन पर वन टाइम सेटेलमेंट का कार्य किया जाएगा। एक सौ यूनिट फ्री बिजली योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिले में मिशन मोड में खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु प्रखंड तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल की सूची उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें ठीक कराया जा सके। आमजनों को पेयजल की समस्या इस भीषण गर्मी में नहीं हो।इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
इस दौरान पोड़ैयाहाट विधायक के प्रतिनिधि,जरमुंडी विधायक के विधायक प्रतिनिधि, जामा विधायक के विधायक प्रतिनिधि सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





