पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत पाकुड़ जिले से कुल 100 बच्चों और तीन पर्यवेक्षकों को 20 जनवरी से जनवरी तक वाराणसी के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती,एडीपीओ पीयूष कुमार,एपीओ,बीपीओ द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।सभी बच्चे पाकुड़ से बस से जसीडीह स्टेशन पहुंचेंगे जहां से रेल मार्ग द्वारा वाराणसी के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे।इनका रिजर्वेशन और देखरेख देवघर जिला टीम के द्वारा किया जाएगा।





