प्रतिनिधि, पाकुड़। विगत दिन पूर्वांचल सूर्य दैनिक अखबार में छपी खबर के बाद प्रशासन हरकत में आकर 29 दिसंबर को श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के द्वारा बाल श्रम रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया,जिसमें सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर पंचायत अंतर्गत जोगिगड़िया स्थित (मुसलोद्दीन शेख उर्फ हुडिंग शेख) बंगला ईट भट्टा से 5 बाल श्रमिकों (1.सुलेमान शेख, 2.अलि शेख, 3.जोराउद्दीन शेख, 4.नूर नवी शेख, 5.इंजामुल शेख) को विमुक्त कराया गया,जो ईंट भट्टा में कच्चा ईंटा ढोने का काम कर रहा था।सभी बच्चे का उम्र लगभग 8 से 12 वर्ष है। सभी बच्चों को विमुक्त करते हुए जिला बाल समिति पाकुड़ को सौप दिया गया। उक्त अभियान में श्रम अधीक्षक, रमेश प्रसाद सिंह, कैलास सत्याथी फाउंडेसन के उर्मिला विश्वास, कृष्ण कुमार यादव व विकास गुप्ता मौजुद थे।





