प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के राम जानकी मंदिर समीप संचालित जी.डी. एम. इंटर महिला महाविद्यालय में 12 वीं कक्षा के छात्राओं को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता जी.डी.एम. इंटर महिला महाविद्यालय के प्राचार्य राम लखन महतो एवं संचालन बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने किया।





प्राचार्य राम लखन महतो ने कहा की यह महिला महाविद्यालय बड़कागांव क्षेत्र के बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभा रही है ।जो पिछले कई वर्षों से इस कॉलेज के द्वारा अच्छा रिजल्ट दिया जा रहा है और प्रखंड तथा जिला स्तर पर बच्चियां बेहतर प्रदर्शन कर रही है।





इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य राम लखन महतो, शिक्षक - शिक्षिकाओं में विमला कुमारी, अशोक कुमार,अख्तर हुसैन ,शोभा कुमारी ,कुलदीप कुमार साहू, शंकर कुमार महतो ,विनोद कुमार साहू, शंकर कुमार राणा, इकबाल अंसारी, उर्मिला देवी, अर्जुन सिंह, छात्राओं में सुरभि कुमारी, करिश्मा कुमारी, पायल कुमारी कुमकुम खंडेलवाल प्रीति कुमारी, शांति कुमारी, पूनम तिर्की, वर्षा सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।