प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव रामजानकी मंदिर के समीप स्थित जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में बड़कागांव के विकास पुरुष स्वर्गीय गुरुदयाल महतो जयंती समारोह विद्यालय के अध्यक्ष उमेश साव की अध्यक्षता व संचालन पत्रकार उमेश दांगी के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व विशिष्ट अतिथि पुर्व विधायक लोकनाथ महतो व आजसू के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी मौजूद थे।





समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों व जनप्रतिनिधियों ने विकास पुरुष स्वर्गीय गुरुदयाल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व षुष्ष अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मंच संचालित करते हुए गुरुदयाल महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़कागांव में शिक्षा के क्षेत्र में उनका अग्रणी भूमिका रहा है। साथ ही कहा कि उनके बारे में जितना कहा जाय कम होगा।वहीं पंसस कृष्णा राम ने कहा कि वे बड़कागांव के विकास पुरुष थे शोषितों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों के मसीहा थे।साथ ही मंच से उन्होंने बड़कागांव में एक लाइब्रेरी बनवाने की मांग की।





रौशनलाल चौधरी ने कहा कि ऐसा विद्यालय जिले व राज्य में दूसरा इतना बड़ा कैंपस वाला नहीं है।इसके विकास के लिए हम हमारा सहयोग विद्यालय को रहेगा। वहीं इस जयंती समारोह में विद्यालय के छात्राओं अतिथियों का स्वागत गान गाकर किया और बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रदर्शन किया गया।





इस अवसर पर विद्यालय सचिव सह बिनोवा भावे के प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार, पूर्व डीएसपी सह भाजपा नेता मुकुटधारी महतो, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष हाजी तब्बसुम, केन्द्रीय कर्णपुरा कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, बड़कागांव मघ्य जिप सदस्य सुनीता देवी, पश्चिमी जिप सदस्य याशमीन निशा, पूर्वी पंचायत मुखिया बिमला देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार,मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो,शिक्षक महेंद्र नाथ पाण्डेय, जीएम काॅलेज भुरकुंडा के प्रोफेसर महावीर प्रसाद, डॉ बालेश्वर कुमार,पुर्व पंसस धर्मनाथ महतो, प्रवीण कुमार,शशि कुमार मेहता, पुर्व मुखिया अनिता देवी,जुठन साव,जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो,जमाल सागीर, आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुमार,प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार तापस, गुरुदयाल महतो इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य लखन महतो, विद्यालय के प्रधानाचार्य मालती कुमारी, शिक्षिका शोभा कुमारी,अशोक कुमार, कुलदीप कुमार,बिनोद कुमार साव,आदि सैकड़ों अभिभावक व बुद्धजीवियों समाजसेवीयों मौजूद थे।