प्रतिनिधि,जमशेदपुर। जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरीशंकर रोड निवासी 57 वर्षीय साबिरा खातून को सोमवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे परिजन लहूलुहान हालत में टीएमएच लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की गर्दन कटी हुई थी।





मामले में मृत साबिरा खातून के परिजनों ने बताया कि उसने आत्महत्या की है। मगर शव देखने पर ऐसा नहीं लग रहा था कि उसने खुद ही अपना गला रेत लिया हो। जबकि घटना की भनक लगते ही पुलिस मामले की जांच करने अस्पताल पहुंच गई।साथ ही मामले में मृत साबिरा के बेटे नियाज ने कहा कि उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और उसका पहले से ही इलाज चल रहा था। उसने कहा कि मां ने आज खुद ही अपना गला रेत लिया है।





पुलिस मामले में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। वहीं सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की।