प्रतिनिधि,रांची। जोबा मांझी ने झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की मांग पर गत बुधवार को जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी से कहा हमारी सरकार पत्रकारों को लेकर संवेदनशील है। जल्द ही बड़ी खबर पत्रकार हित मे सरकार देगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ही पत्रकार बीमा को लेकर सार्थक कदम उठाया और अभी कई कारगर कदम सरकार पत्रकार हित मे उठायेगी।





जोबा मांझी से जेजेडब्लू ए के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा पत्रकार हित मे जल्द कार्य करे सरकार प्रदेश अध्यक्ष ने जोबा मांझी के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इस दिशा में यथा शीघ्र कोई कदम उठा कर पत्रकारिता जगत के लिये कोई बड़ा काम करेंगे।हम हमारे एसोसियेशन की ओर से सदन का भी धन्यवाद करते है। अब तक आवाज उठाने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का भी आभार। गत बुधवार को मंत्री से हुई मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष ने यह घोषणा भी की। होली के बाद एसोसिएशन सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित करेगा।