वरीय संवाददाता,रांची। जैन श्वेताम्बर संघ रांची ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा में सुबह 8:30 बजे भगवान महावीर का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली,जिसमें गायक अक्षय सेठिया और भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग झूम रहे थे।
शोभा यात्रा जैन मंदिर डोरंडा से निकलकर एजी मोड़, हाईकोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस वर्ष की शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के लोगों के द्वारा काफी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।इसके बाद मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झलकियां दिखायी गयी, भगवान महावीर के संदेशों आदि को बताया गया। महिलाओं और बच्चों के द्वारा नाट्य मंचन एवं नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर के जीवनी के बारे में बताया गया, जिसमें मुख्य रूप से श्रुति, प्रेक्षा, खुशबू, रिद्धि ने मनमोहक नृत्य पेश किया। तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा शोभा यात्रा में जूस के सेवा की व्यवस्था की गई थी। मंच का संचालन सोनल नाहटा ने किया।
दोपहर दो बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा प्रदत्त अमृत धारा का शुभारंभ श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया गया। मंच के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संजय सुल्तानिया, सुरेश बोथरा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय सुल्तानिया, उत्तम जैन आदि मौजूद थे। संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, विमल दस्सानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के सफल बनाने में मुख्य रूप से अमर चंद बेंगाणी, घेवर चंद नाहटा, छोटे लाल चोरड़िया, अशोक सुराणा, प्रकाश नाहटा, नवीन रामपुरिया, विनय नाहटा, ललित सेठिया, संजय कोठारी, बालवीर बोथरा, पंकज बोहरा, प्रीति रामपुरिया, संतोष बेगाणी, प्रीति बोथरा, पूजा नाहटा, उषा जैन, सोनल नाहटा, प्रियंका बोथरा, किरण कोठारी, निधि बैद, पूनम बोथरा, स्तुति भंसाली सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।





