वरीय संवाददाता
रांची। राजधानी के अटल वेंडर मार्केट स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में जैन सिंथेटिक्स समूह द्वारा सोमवार को भव्य मेगा फैब्रिक शो का आयोजन किया गया। समूह के फाउंडर संस्थापक विमल जैन ने मेगा फैब्रिक शो का विधिवत उद्घाटन किया। जैन सिंथेटिक के पार्टनर विवेक व विशाल जैन ने बताया कि गत पांच वर्षों से समूह ने फैब्रिक क्षेत्र में काफी विस्तार किया है। इस शो में समूह के सभी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसमें समूह का अपना एक्सक्लूसिव सर्टिंग-शूटिंग रेंज अरहम को लांच किया गया। लेडीज सेक्शन में ऑल इंडिया ब्रांड के कुर्ती का विशाल रेंज भी शो में दिखाया गया।समूह द्वारा स्पेशल स्कूल यूनिफॉर्म सेक्शन शुरू किया गया है।
विशाल जैन ने बताया कि कोरोना की वजह से पिछले तीन सालों से यह फैब्रिक शो नहीं हो सका था। इस वर्ष भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्य के कई जिलों से अनेक डीलर इस मेगा शो में उपस्थित हुए। मेगा शो 10 जनवरी तक खुला रहेगा।





