प्रतिनिधि,झरिया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की अध्यक्षता में पूर्व के आरएसपी कॉलेज के प्रांगण में बृहत पैमाने पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया।विधायक ने भी रोजा इफ्तार पार्टी में अपनी प्लेट लगवाई और लोगों के साथ शाम का नाश्ता कर लोगों का दिल जीत लिया।





स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि उक्त रोजा पार्टी जैसा कई दसक बाद हुई है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करेगी। जिला के सभी सम्मानित लोग इफ्तार पार्टी का हिस्सा बने और विधायक की भूरी-भूरी प्रसंसा की।