प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार पंचायत के केन्दुआडीह निवासी झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी झामुमो नेता मानिक चंद महतो का निधन हो गया।वे अस्सी वर्ष के थे। इस दुःख की घड़ी में पंचायत वासी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें बिदाई दी।हृदय को बेहद ही पीड़ा देने वाली इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को लोगों ने ढांढस बंधाया।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि मानिक चंद जी बहुत हींअच्छे व्यक्ति थे। इन्होंनें झारखंड अलग राज्य आंदोलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में रहकर बीस वर्षों तक राजनीतिक क्षेत्र में रहकर अपनी अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त झामुमो के आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय टेकलाल बाबू के साथ रहकर झारखंड अलग राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।आज उनके निधन हो जाने से इस क्षेत्र ने एक और आंदोलनकारी नेता को खो दिया है,जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
उनके अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्य रूप से शीबा महतो , हीरामन महतो , सुंदर महतो , तुलो महतो , गोविंद महतो , पंचायत के पूर्व मुखिया डाॅ. रीतलाल महतो , डॉ. नेमचंद महतो , प्रमोद महतो , दिनेश महतो , पप्पू महतो , खींचूं महतो , बोधराम महतो , प्रेमचन्द महतो , पुशन महतो मंगर महतो एवं पंचम तिवारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।





