पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रमना,गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई के तत्वधान में सोमवार को प्रखंड महिला कमिटी का विस्तार किया गया।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो नेता पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि मंईयां योजना से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में महिलाए पार्टी से जुड़कर कार्य कर रही हैं।आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाते हुए हम सभी को एकजुट करने की जरूरत है।





जीप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाएं आगे आकर भाजपा के निक्कमी सोच को झारखंड से बाहर उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा हिंदू मुस्लिम धर्म के नाम पर लोगों को बरगला कर चुनाव में आना चाहती है, जिसे आने वाले समय में जनता मुहतोड़ जवाब देगी।





इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रिंकी देवी,सचिव रमापति देवी सहित कई महिलाएं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।मौके पर रोहित वर्मा,अनुज कुमार,मुन्ना पासवान,पवन गुप्ता,नीरज गुप्ता,लाला सिंह,जसवंत पासवान,नरेश गुप्ता,रामचंद्र राम, उज्जवल सिंह,विशेस्वर मेहता,मंजन प्रसाद गुप्ता,बिमलेश यादव,आकाश यादव,विनोद गुप्ता,राकेश सिंह,संतोष यादव, गोपाल भुईयां,भीरगुन पासवान,कमलेश विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।