प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 2024 विधानसभा के मद्देनजर सोनारी कुम्हार पाड़ा में बुधवार की संध्या झामुमो सोनारी शाखा समिति के पूर्व अध्यक्ष युग कुमार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में बुथ कमिटी को मजबूत करने के साथ साथ संगठन को भी मजबूत करने पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से परक्षित कर्मकार, श्रीकांत, विक्रम रजक, सुमित, आशुतोष यादव समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।





