रांची। झारखंड कांग्रेस कमेटी को लेकर संगठन में कई नेताओं ने बागी तेवर अपना लिए हैं।संगठन से लेकर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साध रहे है़ं।प्रदेश कमेटी को लेकर सोशल मीडिया में अपनी भड़ास निकाल रहे है़ं।इधर पार्टी ने तेवर कड़े किए हैं। प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन समिति की सभी जिलों में कड़ी नजर है।
बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि हमारे कुछ कांग्रेस के साथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा शीर्ष नेताओं और पार्टी के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से लगातार बयानबाजी की जा रही है।खुद ही सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहे है़ं यह बिल्कुल ही पार्टी विरोधी कृत्य और छवि को धूमिल करने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर किसी को भी किसी प्रकार की बात या शिकायत हो, तो वह पार्टी फोरम में अपनी बात रख सकते हैं।पार्टी व पार्टी के शीर्ष नेताओं के विरोध में सार्वजनिक तौर पर मीडिया व अखबारों में बयानबाजी पार्टी के संविधान के विरुद्ध माना जाएगा।
सचिव पद से सुनील सिंह का इस्तीफा,कई आरोप
कांग्रेस में नई कमेटी की घोषणा के बाद सचिव सुनील सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को व्हाट्सएप से इस्तीफा भेज दिया है।उन्होंने लिखा है कि धनबाद के एक नेता ने राष्ट्रीय नेताओं का पुतला दहन किया और प्रदेश कार्यालय में गाली गलौज की तो कांग्रेस में पदाधिकारी बना दिए गए। एक को प्रदेश का महासचिव बना दिया गया। जिस नेता ने रांची में महिलाओं के द्वारा पुतला दहन कराया, वह पूर्व में भी प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता रह चुका है।वह फिर अविनाश पांडे जी की जाति होने का लाभ लेते हुए प्रदेश का महासचिव बन गया।





