रांची।कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।तारिक अनवर ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री की न खाएंगे, न खाने देंगे की बात जुमला बनकर रह गई है।
शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर आयोजित कांग्रेस की विचार गोष्ठी में भी तारिक अनवर ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था।तारिक़ अनवर ने यहां तक कह डाला कि भाजपा और संघ ने राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक उन्माद का रास्ता अपना लिया है।तारिक अनवर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जबकि संचालन संजय लाल पासवान ने किया।





