प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित झारखंड इंटर कॉलेज में 25 फरवरी को इंटर द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं को विदाई सह काॅलेज परिवार की ओर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें काॅलेज के छात्र छात्राओं के साथ क्षेत्र के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से आमंत्रित किया गया है। उक्त आश्य की जानकारी काॅलेज के प्रचार्य बिनोद कुमार यादव ने दी है।