रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राज्य की लगभग 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी है।सीएम सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी की अनुमति दी है।आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए आज तक राज्य में नियमावली नहीं बनी थी।मांगों के अनुरूप नई नियमावली के तहत अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग
नई नियमावली के तहत अब आंगनवाड़ी सेविकाओं के प्रतिमाह मानदेय राशि में केंद्र सरकार की ओर से 2700 रुपए और राज्य सरकार की ओर से 6800 रुपए की साझेदारी का प्रावधान है। इस तरह से आंगनवाड़ी सेविकाओं को अब हर महीने 9700 रुपए मिलेंगे।आंगनबाड़ी सहायिकाओं को केंद्र सरकार की ओर से 1350 रुपए और राज्य सरकार की ओर से 3400 रुपए की साझेदारी का प्रावधान किया जा रहा है।
राज्य के लघु आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में भी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब राज्य के लघु आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिकाओं को भी क्रमशः 9500 रुपए तथा 4750 रुपए हर माह मानदेय दिया जाएगा।इसमें लघु आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र सरकार की ओर से 2100 एवं राज्य सरकार की ओर से 7400 रुपए भुगतान की हिस्सेदारी के साथ 9500 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जा सकेगा। सीएम ने कहा कि नई नियमावली के तहत राज्य सरकार सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का भविष्य निधि खाता खोलते हुए मानदेय का 6 फीसदी राशि अलग से जमा कराएगी।अब आंगनबाड़ी कर्मियों को भी अनुकंपा का लाभ दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।
सीएम के प्रति जताया आभार
बुधवार को राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की।संघ ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मांगों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा नियमावली बनाए जाने के आश्वासन को लेकर सीएम के प्रति आभार जताया।
भावुक हुईं आंगनबाड़ी सेविका
इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका माला देवी भावुक हो गई।उन्होंने रोते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और साथ ही कहा कि दादा हम अपने इसी मांग को लेकर पहले बहुत लाठी खाए हैं।आपको सहृदय धन्यवाद देती हूं कि हमारी मांगों पर पहल करते हुए आप नई नियमावली के तहत हम सभी आंगनबाड़ी कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करने का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, आलमगीर आलम, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता के अलावा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की दीदियां उपस्थित थी।
की 38 हजार आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के चेहरे पर मुस्कान,सीएम सोरेन ने बढ़ायी राशि