रांची।झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेस विधायक को पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में रुपए के साथ हिरासत में लिया है।तीनों विधायक एक ही गाड़ी में सवार होकर पूर्वी मिदनापुर की तरफ जा रहे थे।नोटों को गिनने के लिए गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है।पुलिस फिलहाल तीनों विधायकों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास पुलिस द्वारा जांच के लिए रोका गया था।गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें रखे भारी मात्रा में रुपए बरामद हुए।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंच गईं।
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थेजिनमें जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे।
एसपी ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है। नकदी कितनी है,यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है।
पश्चिम बंगाल पुलिस को दिए बयान में इरफान अंसारी ने बताया है कि यह रकम कलेक्शन की थी। हालांकि, किस कलेक्शन की थी इरफान अंसारी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है।





