प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड इंटर कॉलेज में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव एवं संचालन शमशेर अंसारी के द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।





इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य विनोद यादव के द्वारा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को एक एक कलम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपना ध्यान अपने लक्ष्यों पर टिकाए रखना है सफलता एक दिन जरूर मिलेगी। शिक्षको ने भी सभी को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।





इस मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के सचिव- श्यामसुंदर तिवारी, शिक्षक शमशेर अंसारी, रंजीत कुमार, मोहम्मद मुदस्सर, किरण कुमार, सत्यनारायण कुमार, अजय पटेल, विनोद साव, बिरेंद्र कुमार, हुलास देवी (सफाई कर्मी)12वीं के छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से कृति कुमारी ,बुलबुल ,सुप्रिया, सुफिया, नाजरीन, अमरदीप, विवेक, राजू ,आफताब, जिसान, नाहिद ,माही ,रसिया, सदफ, सरवरी, तानिया, के अलावा अन्य उपस्थित थे।