वरीय संवाददाता,रांची।झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ कार्यालय में सदस्यों द्वारा पंचायत समिति में दिए गए केस पर समीक्षा बैठक कर कार्यवाही के लिए उसे अग्रसर किया गया।पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया सहित कई सदस्यों ने पंचायत समिति के केस की समीक्षा क्रम में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। साथ ही पंचायत समिति को ओर मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिए।





बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि हमारे सदस्यों ने पंचायत समिति को अपने व्यापारियों में बेचे गए उधार के भुगतान नही करने पर केस किया था,जिसकी समीक्षा बैठक में कई निर्णय लिए गए।जिन डीफोल्टर व्यापारियों का केस पंचायत समिति में आया है उनको पंचायत समिति द्वारा पत्र भेज कर सदस्यों का रुपया देने का आग्रह करने के बाद भी अगर व्यापारी रुपया नहीं देता है तो पंचायत समिति में उनका केस दर्ज किया जाएगा।पंचायत समिति में काफी व्यापारियों का केस आया है।संघ द्वारा पत्राचार के बाद कई व्यापारियों ने बकाया रकम लौटाया है और कई लोगों ने कुछ समय की मांग की है।कुछ व्यापारी जिन्होंने सदस्यों के बकाया रकम में कुछ आंशिक भुगतान भी किया है। सदस्यों के बकाया रकम नहीं देने वाले व्यापारियों की काली सूची तैयार की गई है,जिसे बहुत ही जल्द हमारे सदस्यों के बीच जारी की जाएगी,जिससे होलसेल मंडी से उन व्यापारियों का बहिष्कार किया जा सके, जिसमें हमारे सदस्यों का रुपया बाकी है।साथ ही बाहर की मंडियों में ऐसे व्यापारी की सूची भेज कर समन्वय स्थापित कर सूचना दी जाएगी की ऐसे व्यापारियों से किसी भी तरह का कोई व्यापार न करे।साथ ही साथ जिस जिले या शहर के व्यापारी में रुपया बकाया रहता है उस शहर और जिले में भी अन्य व्यापारियों को इसकी सूचना देकर आगाह किया जाएगा कि ऐसे व्यापारी में हमारा हमारे अपने व्यापारियों का रुपया बाकी है,जिससे लोग सतर्क रहें।एडवोकेट द्वारा नोटिस व कानूनी प्रक्रिया के तहत भी कार्रवाई डिफॉल्टर व्यापारी पर की जाएगी।





बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष विक्रम खेतावत,उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी मानद,सचिव प्रमोद सारस्वत,पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ,अनिल जालान,कार्यकारणी सदस्य राजेश कंदोई, विवेक मेहता ,सौरभ बथवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।