झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, पार्टी को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा
झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को करें दूर : सन्देश एक्का
प्रतिनिधि,सिमडेगा। झारखंड पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को ईट प्लांट पंडरीपानी में झारखंड पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया जिसके बाद बारी बारी से संगठन मजबूती के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई,जिसमें 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी की तैयारी पर विशेष चर्चा किया गया।
इस चर्चा के दौरान संदेश एक्का ने कहा हम लोग हमारे सभी लोगों को सक्रिय करने के लिए कार्य करें और जनता के बीच जाकर झारखंड पार्टी के नीति और सिद्धांत को बताए।साथ ही कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए भी प्रयास करें। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो माटी से जुड़कर कार्य करती है एवं सभी लोगों को जोड़कर इस क्षेत्र का विकास करती है। पूर्व मंत्री एनोस एक्का के कार्यकाल में जिस प्रकार सिमडेगा क्षेत्र का विकास हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है और इस क्षेत्र की जनता इस बात को जानती है।इसलिए झारखंड पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेगी।वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि झारखंड पार्टी से जुड़ कर रहिए और झारखंड पार्टी का कार्य करें। झारखंड पार्टी जाति धर्म समुदाय देखकर राजनीति नहीं करती है। झारखंड पार्टी सबका साथ सबका विकास और सभी की नीति को अपनाती है ताकि लोगो का विकास हो सके।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मतियास बागे, जिला महासचिव बाबूराम लकड़ा,जलडेगा से उमलन डांग,ललित समद,महिला मोर्चा नेत्री आइरिन एक्का,पंकज एक्का,अनिल बरला,सामुड़ जरिया,आमुस मिंज,प्रमोद खेस,सूरसेन तिर्की, सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।





