देवघर।सोमवार को देवघर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 7 लाख 76 हजार रुपये की लूट हुई।ये दुस्साहसिक वारदात सारठ-पालाजोरी मार्ग पर गोपीबांध के पवार हाउस के पास हुई।घटना की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नाकेबंदी कर जांच भी शुरू करा दी गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।



मिली जानकारी के अनुसार पालाजोरी थाना क्षेत्र में बसहा के पास भारत पेट्रोलियम पम्प के दो कर्मचारी पैसा जमा कराने के लिए सारठ एसबीआई के बैंक जा रहे थे।पावर हाउस के पास एक मोटर साइकिल सवार ने पंप कर्मचारियों को रोका।पंप कर्मचारी इससे पहले कि कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया।इसी दौरान दो अन्य मोटर साइकिल सवार बदमाश भी वहां पहुंच गए।बदमशों ने पम्प कर्मियों से 7.76 लाख रुपये लूट कर चितरा की तरफ भाग गए।



लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी।दिनदहाड़े इस लूटकांड के बाद सारठ अनुमंडल की पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।