हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री पप्पू उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले दिनों झारखंड के विवादित और चर्चित दो नेताओं द्वारा बजरंग दल को बैन लगाने और केरला फिल्म को झारखंड में रोक लगाने की बात करने वालो को हिंदू जागरण मंच खुली चुनौती दे रही है। अगर दम है तो रोक लगाने का प्रयास करे।आपके हर वार का प्रतिकार करने को तैयार है।पूरे झारखंड प्रदेश में हिंदू जागरण मंच सिनेमा दिखाने वाले थियेटर को,जिसमें केरला फिल्म लगेगी उसके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी। झारखंड प्रदेश देव स्थली के नाम से जानी जाती है। यहां बहुत सारे धर्मस्थली है जो ऐतिहासिक और रमणीक है। वैसे प्रदेश में दो चार धर्म विरोधी या राष्ट्र विरोधी लोगों के धमकियों से न तो बजरंग दल जैसे राष्ट्रीय संगठनों को असर पड़ेगा और न ही कभी किसी के धमकियों से हिंदुत्व को मजबूत पड़ने वाली नीव कमजोर होने वाली है ।





पप्पू उपाध्याय ने कहा की सत्ता के नशा में चूर ये नेता बार-बार प्रदेश में किसी ना किसी रूप में आग लगाने का कार्य करते और एक दूसरे समुदाय को आपस में लड़ाने का कार्य करते है ऐसे लोगो पर अंकुश लगना चाहिए अन्यथा शहर में शांति व्यवस्था बहाल करना बमुश्किल है।