रांची।झारखंड में सोमवार को भारत बंद को लेकर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों बंद रहेंगे।शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने ये आदेश जारी किया है।शिक्षा विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि कुछ संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के मद्देनजर राज्य में सभी स्कूल कल सोमवार 20 जून को बंद रहेंगे।एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।
हेमंत सोरेन सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से भारत बंद की अपील की गई है। इस बंद को ध्यान में रखते हुए कल सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखें। इस आदेश को सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को मैसेज भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
आदेश में बताया गया है कि हर हाल में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को इसकी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाए। विशेष रूप से निजी स्कूलों के अधिकारियों को जहां पर छात्र बस से पढ़ने के लिए स्कूल आते हैं। इसको लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। विभिन्न माध्यमों से इस सूचना का प्रचार प्रसार होना चाहिए। इस सूचना को कोविड के दौरान बनाए गए वाटसएप ग्रुप में भी शेयर करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों तक यह जानकारी पहुंच जाए।





