सिमडेगा।झारखंड के सिमडेगा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है।बोलबा थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने अपना छिपाकर पहले युवती को प्रेम जाल में फसाया और शादी कर ली।इनका एक बच्चा भी है। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद युवक फरार हो गया है।पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिले के बोलबा थाना क्षेत्र की एक लड़की को सिमडेगा निवासी मोहम्मद नईम मियां ने अपना नाम संदीप सिंह बताकर प्रेम जाल में फसाया था। इसके बाद उससे कोर्ट मैरिज कर ली।कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों साथ में रहने लगे।इनका एक बच्चा भी है।दावा किया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद नईम मियां ने युवती की नाबालिग छोटी बहन के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है। वीडियो को वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा है।धमकी से दोनों बहनें डरी हुई हैं।आरोपी मोहम्मद नईम मियां अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि लव जिहाद एवं नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ धारा 376, 419, 323, 504 , 341 एवं 46 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लव जिहाद एवं नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद नईम मियां को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।आरोपी नईम मियां मेरोमडेगा ठेठईटांगर थाना का रहने वाला है।





