झारखंड में शराब पीने वाले की संख्या में कमी आई है:जगरनाथ महतो शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री ने डुमरी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में डुमरी प्रखण्ड के भरखर पंचायत के ग्राम परसाबेड़ा घुटियाबेड़ा के खोगिया नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने रविवार को नारियल फोड़ कर किया।कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो झामुमो नेता बरकत अली,राजकुमार पाण्डेय,राकेश महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू उप प्रमुख उपेन्द्र महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पुल के निर्माण हो जाने से दो लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह व कोडरमा तथा विधानसभा क्षेत्र डुमरी व बगोदर के कई गांवों को जोड़ेगा। जिसमें भरखर,परसाबेडा, ज रूआडीह, चितरामो,चीनीकिरो,बगोदर,खेतको,अलगडीहा,चिहुटिया,बालकअचलजामो,बनासो,तारानारी आदि गांव शामिल हैं।हेलिकॉप्टर से पहुंचे मंत्री का स्वागत झामुमो नेताओं व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बुके देकर किया।
मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किये गए थे।सुरक्षा को लेकर एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, बीएओ प्रतापदेव नाग, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, सदलबल सीआरपीएफ व जिला पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद थे। जबकि रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजेश महतो के नेतृत्व में मेडिकल टीम तैनात थी।
अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुल निर्माण कार्य के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई।कहा कि हेमंत सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित और प्रतिबद्ध है।उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाने की अपील करते हुए कहा कि यदि 1932 का लाभ लेना है तो हमें अपने बच्चो को शिक्षा दिलाना होगा।वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की नियोजन नीति को कोर्ट ने निरस्त कर दिया, लेकिन उसका भी विकल्प तलाशा जा रहा है।सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए पारा शिक्षक की बहाली करने पर विचार कर रही है।कहा कि रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री सृजन योजना लाया गया है, कोई भी बेरोजगार युवा 40 पर्सेंट छूट में लोन लेकर बिजनेस कर सकता है वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्पाद विभाग लक्ष्य प्राप्त नहीं किया है,इसका कारण है कि झारखंड में शराब पीने वाले की संख्या में कमी आई है। लेकिन इसका भी हल निकाला जा रहा है।कहा कि हर स्कूल में 11 शिक्षक दिया जा रहा है।इस दौरान कैलाश चौधरी,डेगनरायण महतो,मनोज मंडल मुखिया सैरा खातुन,दशरथ महतो,सरफराज अंसारी,रामलाल महतो,नागो महतो,गोबर्धन महतो,निरंजन महतो,विश्वनाथ महतो,तिलकचंद महतो,तुलसी महतो,बालमुकुंद रजक,कमलेश्वर महतो,जोधन महतो,जगदीश महतो,करम महतो आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।





